दमोह। शहर में पांच दिन तक चेहल्लुम की मजलिस का एतमाम किया गया था जिसमें कल आखिरी दिन जाफरी इमाम बाड़े से मजलिस बाद बड़ा अलम उठाकर जुलूस निकाला। रात्रि 9बजे अंजुमन हुसैनिया शिया कमेटी ने हुसैन टेकरी ग्राम समन्ना मे नवासे ए रसूल हजरत इमाम हुसैन का चेहल्लुम मनाया जिसमें ईरान से तासरीफ लाएं मौलाना अली जनाब एजाज हुसैन जैदी साहब ने शहीदाने करबला हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का तस्किरा करते हुए यजीद और उनकी लाखों की फ़ौज के द्वारा कर्बला में मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनकी की आल और साथियों को शहीद कर दिया गया था उसी की याद में आज 40 दिन के बाद यजीद मालून ने शहीदों के जानाजे को उनके परिवार को सौंपा था उसी की याद में आज शहीदाने कर्बला हजरत इमाम हुसैन का चेहल्लुम मनाया जाता है।

कार्यक्रम के शुरू में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शान में कसीदे और सलाम पड़े और साथ ही बच्चों ने भी अपनी अकीदत पेश की प्रोग्राम के अंत में आलम उठाकर या हुसैन के नारे लगाते हुए नोहा पढ़ते हुए अंगारों के अलाव पर या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते हुए निकले। हुसैनिया जिंदाबाद यजीदियत मुर्दाबाद के नारे लगाते लगाएं। यहां पर दमोह शहर के अलावा बाहर से भी सैकड़ों लोगों ने मुस्लिम समाज और हिंदू भाइयों ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर दर्शन किए।
