Spread the love

लीनेस मैत्री क्लब दमोह की अनूठी पहल

दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त भारत के संकल्प के साथ एक सराहनीय पहल की गई। उमा जडिया और रितु यादव द्वारा कपड़े के थैले (बैग) तैयार करके यह सफल प्रोजेक्ट किया । इस अवसर पर नारा दिया गया – “हम सबका एक ही नारा, प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा।”


अध्यक्ष स्मृति खरे ने बताया कि यह प्रोजेक्ट प्रदूषण मुक्त भारत और प्रदूषण मुक्त दमोह की दिशा में उठाया गया कदम है। इसके अंतर्गत नागरिकों से अपील की गई कि बाजार जाते समय केवल कपड़े के थैले का ही उपयोग करें और प्लास्टिक से दूर रहें।
शहर के छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को कपड़े के थैले भेंट किए गए। सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की। एरिया ऑफिसर रोज़ी बग्गा ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्लास्टिक को हटाने का यह कदम बेहद सराहनीय है और समाज में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम है।
क्लब सचिव पूजा सचदेव ने बताया कि आगामी दिनों में भी स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
यह अभियान न केवल प्लास्टिक मुक्त दमोह बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *