Spread the love

दमोह। राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह द्वारा माटी गणेश – सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत बैकुंठ धाम किशन तलैया में एक दिवसीय माटी गणेश निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दमोह जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू ठाकुर, अध्यक्षता जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, विशिष्ट अतिथि सेडमैप जिला अधिकारी पीएन तिवारी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महिला आयाम प्रमुख श्रीमती सुभ्रा जैन उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर ने कहा कि जन अभियान परिषद के माध्यम से यह एक सकारात्मक पहल है हमें अपने घरों में मिट्टी के बने हुए गणेश जी की स्थापना कर पर्यावरण का संरक्षण करना होगा साथ ही हमें इतिहास जानने की भी आवश्यकता है कि कब से भगवान श्री गणेश की स्थापना प्रारंभ हुई और उसका प्रमुख कारण क्या है यदि हमें अपने नदी, तालाबों को स्वच्छ रखना है तो हमें पीओपी के स्थान पर अपनी प्राकृतिक मिट्टी से बने गणेश की स्थापना करना होगा
जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में जन अभियान परिषद से जुड़े सभी स्वयंसेवी संगठन, प्रस्फुटन समितियाँ, नवान्कुर सहेली, तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएँ परामर्शदाताओं के सहयोग से इस अभियान का संचालन करेंगे।

अभियान का संचालन सभी नगर केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। अभियान में सभी विद्यालयों को भी जोड़ा जा रहा है। परिषद के कार्यकर्ता विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण देंगे। इस पहल के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। अभियान की विशेषताएँ स्थानीय स्तर पर सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना। विद्यार्थियों और युवा वर्ग को रचनात्मक प्रशिक्षण देना। परंपरागत पर्वों को प्रकृति से जोड़कर एक अभिनव जनजागरण अभियान चलाना। माटी गणेश बनाने का प्रशिक्षण प्रशिक्षक दिलीप नामदेव एवं कशिश चौबे द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन यूथ अचीवर्स श्री    कृष्णा पटेल ने किया एवं आभार विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान दमोह विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन, दमोह स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री हरीश पटेल, दमोह जिले के यूथ अचीवर्स श्री कृष्णा पटेल, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्रीमती बबली विश्वकर्मा, श्री अनुराग गौतम, श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, परामर्शदाता श्री राजकुमार सेन, श्री राहुल खरे, श्रीमती भावना दुबे, समाजसेवी श्री तुलसीराम तिवारी, श्री कृष्णा तिवारी, श्री अखिलेश गोस्वामी, श्री मनोज गुप्ता, श्री उधम सिंह, श्री त्रिलोक सिंह सहित नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों ,सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *