दमोह। असाटी महिला समिति दमोह के द्वारा 17 अगस्त 2025 रविवार को संस्कार भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समिति पदाधिकारी संरक्षण मंडल मार्गदर्शक मंडल एवं महासभा के समस्त पदाधिकारी सहित समाज की उपस्थित रहीं एवं सभी बहनों के लिए पंक्चुअलिटी गेम का आयोजन किया गया समस्त बहनों ने झूले पर विराजमान श्री कृष्ण के समक्ष पूजा अर्चना एवं बाल स्वरूप बने कान्हा जी का फूलों से स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया समिति पदाधिकारी के नृत्य द्वारा श्री कृष्ण आरती प्रस्तुत की गई ।

कार्यक्रम की श्रृंखला में कृष्ण यशोदा की जोड़ी नव्या / श्रीमती आकांक्षा अरनव असाटी ,लक्ष्य /श्रीमती रश्मि असाटी, सनाया/ श्रीमती साक्षी नायक, नक्षत्र/ श्रीमती राखी असाटी, आराध्य/ श्रीमती सोनिया श्रीमती नंदा असाटी एवं लता असाटी के द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो की बहुत ही देखने में मनमोहक लग रही थी वही समाज की बेटियों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बेटियों द्वारा श्री कृष्णा राधा बने स्वरूप के समक्ष गोपी स्वरूप धारण कर बहुत ही सुंदर रास की प्रस्तुति दी प्रीति /संतोष असाटी द्वारा बेटियों को प्रशिक्षण एवं बेटियों का रास में साथ दिया जो की देखने में मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आज गोपिया श्री कृष्ण के समक्ष अपने मन के भाव को रास के माध्यम से व्यक्त कर रही हैं तत्पश्चात सभी कृष्ण स्वरूप में बाल गोपाल द्वारा मटकी फोड़ी गई. कार्यक्रम प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा स्वरूप में कंचन रोनिका असाटी, के हस्त कमल से उपस्थित सभी को प्रसादी वितरण किया गया. कार्यक्रम के अगले चरण में सभी बहनों ने मिलकर महारास एवं भजनों का आनंद लेते हुएसमापन किया गया।
