Spread the love

दमोह: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में‘ ‘सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोहके अंतर्गत सम्मान समारोह आज 20अगस्त को प्रात: 11बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर भोपाल में आयोजित किया गया है।दमोह कलेक्टरसुधीर कुमार कोचर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा।सम्मान समारोह में भाग लेने के लिये मुख्यालय छोड़ने की अनुमति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। ज्ञातव्य है नीति आयोग भारत सरकार की जो आकांक्षी परियोजना है उसमें दमोह आकांक्षी जिला है और तेंदूखेड़ा आकांक्षी विकासखंड है और जुलाई से सितंबर तक पिछले वर्ष संपूर्णता अभियान चलाया गया था, उस संपूर्णता अभियान में 06 अलग-अलग पैरामीटर्स पर कार्य किया जाना था, जो पैरामीटर्स शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि से संबंधित थे तो सभी 06  इंडीकेटर्स पर 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के कारण न केवल दमोह को आकांक्षी जिले के रूप में बल्कि तेंदूखेड़ा को भी आकांक्षी विकास खंड के रूप में गोल्ड मेडल प्राप्त के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

            नीति आयोग के द्वारा चलाए गए संपूर्ण अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने में दमोह जिला और तेंदूखेड़ा विकासखंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। विदित हो कि नीति आयोग के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, कृषि एवं आजीविका मिशन को लेकर एक विशेष अभियान प्रारंभ किया था। योजना के लिए तय किए गए मानक जिसमें 6-6 पैरामीटर निर्धारित किए गए थे उन सभी में मध्य प्रदेश में सबसे बेहतर कार्य दमोह जिला और तेंदूखेड़ा विकासखंड ने किया है। दमोह जिला और तेंदूखेड़ा विकासखंड दोनों ही आकांक्षी जिला और आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत चयनित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *