रोहित साहू

हटा – आगामी नवरात्रि पर्व एवं दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना परिसर में स्थानीय गणमान्य नागरिको दुर्गा समिति के सदस्यो एवं अखाड़ा प्रमुखों के साथ पर्व को श्ससंति व सद्भाव के साथ मनाने के लिए बैठक का आयोजन थाना परिसर में सायंकाल किया गया। जिसमें एसडीएम राकेश मारकर की अध्यक्षता में बैठक में सर्व सम्मति से निर्णयो को बताते हुए कहा गया कि मुख्यालय निर्देषानुसार सभी कार्यक्रमो की अनुमति लेना अनिवार्य है एवं अखाडों के साथ चलने वाले लोगो से अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन न करने की अपील की गई है। वही प्रषासनिक अधिकारियो ने नियमो का पालन करते हुए लोगो से परम्परा का निर्वाहन करते हुए पर्व को मनाने की बात कही गई। जिसमें हमे नियम कायदों को ध्यान में रखते हुए आसामाजिकता गतिविधियों पर नजर रखकर तत्काल पुलिस को सूचना देनी है ताकि किसीं भी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो सके। बैठक में दुर्गा पांडाल के समीप साफ सफाई, रोशनी के लिए समिति के सदस्यो द्वारा नगर पालिका सीएमओ का ध्यान आर्कषण कराने के बाद समस्या को हल कराने की बात रखी। विगत बर्षो से चली आ रही पर्व की परंपरा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम द्वारा सभी विभागों के प्रमुखो को व्यवस्थाएं बनानें के लिए दिषा निर्देष दिये गये। बैठक में एसडीओपी प्रशांत सुमन ने सभी से शांति और सौहाद्र से पर्व को मानने और सभी से सहयोग करने की अपील की। वही थाना प्रभारी मनीष कुमार ने सभी को पूर्व की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की व्यवस्थाओं के बारे में उपस्थित जनो को विस्तार से बताया। वहीं
एस डी ओ पी के द्वारा बताया कि परिवहन याता यात में टू व्हीलर, फोर व्हीलर ,ट्रक आदि वाहन में वाहन चालक अगर शराब के नशे में वाहन को चलाता पाया गया तो उस पर चलाना करवाही की जाएगी10000 रुपए का जुर्माना लगेगा | इस दौरान तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी मनीष कुमार, नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक, सीएमओ राजेन्द्र खरे,
रामगोपाल जी सरकार महंत, पुष्पेंद्र हजारी, संजय सिंह राजपूत, साहू समाज अध्यक्ष हरिशंकर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष पलया, रामनाथ राय, ब्रजेश गुप्ता, हाजी अब्दुल रशीद, पार्षद अंजार खान, अधिवक्ता योगेश तिवारी, बबलू राय, पवन, रवि सोनी, सुनील राय, कैलाश ताम्रकार, रीतेश फौजदार,
सहित नगर के गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही। बैठक के समापन पर हटा पुलिस नगर निरीक्षक मनीष कुमार के द्वारा आभार प्रकट किया गया।
