
छिंदवाड़ा। वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में वैश्य शिरोमणि महात्मा गांधीजी की जन्म जयंती के अवसर पर स्थानीय फव्वारा चौक स्थित महात्मा गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष वैश्य जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपस्थित वैश्यजनो ने पूज्य महात्मा गांधी जी को पुण्यस्मरण कर, पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर सर्वश्री रमेश जाखोटिया, प्रभुनारायण नेमा, नीरज भारद्वाज, विकास वात्सल्य, धर्मेंद्र साहू, विशाल माहेश्वरी, ब्रजेश कल्पीवार, महेशकुमार चांडक, राजेंद्र बाकलीवाल, अखिलेश नेमा, कमलाकर जैन, मुकुंद अग्रवाल, संदीप जैन आईटीआई अजय चौरसिया, हरीश खंडेलवाल, अजीत जैन, राजेंद्र बाकलीवाल, मनोज बाकलीवाल, चैनकुमार जैन, शैलेंद्र जैन, हेमंत जैन, श्रीमति संगीता जैन, अनिल जैन शिक्षक अंकुरशाह आऊ श्री राम सोनी शुभम साहू, कुंज राठी, विवेकराज जैन, चेतन जैन (चानी) उपस्थित रहे।
