
दिल्ली की पुलिस बनकर जालसाजों ने की ठगी
जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत गुप्तानगर आईसीएमआर में अश्लील वीडियो वायरल करने का डर दिखाते हुए अज्ञात आरोपी ने एक छात्रा से 35 हजार 500 रुपए धोखाधड़ी से हड़प लिए|
गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्तानगर आईसीएमआर के पास गढ़ा निवासी 21 वर्षीय बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा के मोबाइल पर गत 2 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 1 बजे एक अंजान मोबाइल से फोन आया, फोन करने वालें ने बोला दिल्ली के पुलिस थाने से बोल रहा हूं तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल हो गया है एक महिला तुम्हारी शिकायत लेकर थाने आई है और वीडियो कॉल कर महिला को दिखाया था और उसे वीडियोकॉल करने बोला तब उसने अपने मोबाइल से वाट्सअप वीडियोकॉल किया तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा एवं एक महिला भी दिखी जो सिविल कपड़े मे थी जो रो रही थी। तब फोन करने वाला व्यक्ति ने बोला कि तुम इस महिला को सॉरी बोलो तब उसने सॉरी बोल दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने पुनः कॉल कर एक मोबाइल नंबर दिया और बोला कि यह मोबाइल नंबर यूट्यूब वाले का है इससे बात करो तब उक्त नंबर पर फोन किया तो यूट्यूब बाले ने बोला कि तुम्हारा 90 प्रतिशत अश्लील वीडियो अपलोड हो गया है कुछ देर बाद 100 प्रतिशत अपलोड हो जाएगा। अगर तुमको अपना अश्लील वीडियो डिलीट कराना है तो तत्काल मेरे फोन पे नंबर पर 35 हजार 500 रुपये डालो, तो मैं तुम्हारा अश्लील वीडियो डिलीट कर दूंगा, उसने पैसे नहीं होने की बात बताई तो बोला कि अभी आधे पैसे डाल दो बाकी बाद में डाल देना जल्दी व्यवस्था करो और मुझे फोन लाइन पर लेकर फोन पे नंबर बताया, उसने नंबर नोट नही किया था आखिरी के चार नंबर याद है 6159 मगर खां के नाम से है उस नंबर पर 7 हजार 500 रुपये डाल दिया। कुछ देर बाद पुनः फोन आया कि बाकी के 28 हजार रुपये तत्काल डालो तब उसी नंबर पर 28 हजार रुपये फोन पे पर डाल दिया। कुल 35 हजार 500 रुपये डालने के बाद भी वह व्यक्ति बोला कि अभी तुम्हारी रिपोर्ट नही कटेगी 71 हजार रुपये और डालो तब समाधान होगा तब लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है एवं किसी अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील वीडियो की बात से डराकर, छल कपटपूर्वक बेईमानी कर धोखाधडी कर 35 हजार 500 रुपये फोन पे कराकर हड़प लिये हैं।
