Spread the love

छत्तीसगढ़ राज्य से गांजा ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार ……………….बहेला थाना पुलिस ने की कार्यवाही
बालाघाट। छत्तीसगढ़ राज्य से बालाघाट जिले में गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को बहेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में विमल पिता अशोक कावड़े उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हट्टा और रौनक पिता परमेश गजभिए 29 वर्ष निवासी ग्राम सालेटेका शामिल है। तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 40 हजार रुपए मूल्य का 3.878 गांजा, तस्करी में प्रयुक्त बाइक क्रमांक एमपी 50 जेडजी 8085 और एक मोबाइल फोन को जब्त किया है। दोनों ही तस्करों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में गांजा तस्करी की सूचनाएं लगातार मिल रही थी। इस मामले में एसपी आदित्य मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। पुलिस ने बताया कि 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि छत्तीसगढ़ राज्य से दो ग्रामीण बाइक से गांजा लेकर रिसेवाड़ा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर बहेला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामकुमार रघुवंशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। ग्राम वारीजोड़ के पास नाकाबंदी की गई। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वे भागने के फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम विमल कावड़े और रौनक गजभिए बताए। उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसके संबंध में उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *