Spread the love

रस्सी से बांधा, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक रिटायर डीएसपी के साथ उनकी पत्नी और उनके दो बेटों द्वारा रस्सी से बांधकर मारपीट का मामला सामने आया है। भौंती थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव डीएसपी के पद से रिटायर हुए हैं बीते 31 मार्च को श्योपुर जिले की महिला सेल के डीएसपी पद से में रिटायर हुए थे। उनके रिटायरमेंट पर जो लाखों रुपए का पैसा मिला उसको लेकर घर में कलह हो गई। झांसी से आई उनकी पत्नी और उनके बेटों ने उनके साथ मारपीट की। पत्नी और बेटों ने रस्सी से बांधा और घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शोर- शराबा सुन जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो पत्नी व दोनों बेटे रिटायर्ड डीएसपी का एटीएम कार्ड व मोबाइल छीनकर निकल गए। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की-
बताया जाता है कि भौंती थाना इलाके में चंदावनी गांव में 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव बीती 31 मार्च को श्योपुर जिले में महिला सेल के डीएसपी पद से रिटायर हुए थे। प्रतिपाल सिंह ने बताया कि वे पत्नी-बच्चों से 15 साल से अलग रह रहे हैं। पत्नी झांसी में दोनों बेटों के साथ रहती है। बेटी गोरखपुर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा- 20 अगस्त को पत्नी माया यादव, बेटों आकाश और आभास के साथ गांव आई थी। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की मांग की। मैंने सवाल किया तो तीनों ने झांसी चलने की बात कही।
ईपीएफ के 20 लाख रुपए मिले हैं-
रिटायर डीएसपी ने बताया कि पैसें देने से इनकार कर दिया तो जबरन झांसी ले जाने की कोशिश करने लगे। बेटों ने पकड़ा और पत्नी ने मोबाइल और एटीएम निकाल लिए। इसी बीच पड़ोसी बीच-बचाव कराने आ गए तो तीनों भाग निकले। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे को 5 लाख और छोटे बेटे को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। बेटी की शादी करनी है इसलिए वे इस विवाद को और नहीं बढ़ाना चाहते। प्रतिपाल सिंह यादव को रिटायरमेंट पर ईपीएफ के 20 लाख रुपए मिले हैं। बाकी ग्रेच्युटी और दूसरी मदों के 33 लाख रुपए और मिलना बाकी हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज-
भौंती थाना इलाके में चंदावनी गांव में 62 साल के प्रतिपाल सिंह यादव के साथ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और अब इस मामले में मारपीट करने वाले उनकी पत्नि व पुत्रों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि यह मामला पैसों को लेकर मारपीट का है और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *