
जालसाज दंपत्ति व पुत्र पर मामला दर्ज
जबलपुर। गोरखपुर थानान्तर्गत हाऊबाग चर्च के सामने स्थित एक टावर के प्रथम तल पर एक दुकान को किराये पर देने का झांसा देकर टॉवर मालिक दंपत्ति व उनके पुत्र ने एक महिला और उसके पति के साथ एग्रीमेंट के नाम पर २ लाख रूपए की राशि एडवांस के तौर पर जमा कर अमानत में ख्यानत कर हड़पी ली। तीनों आरोपियों पर धारा ३१६(२), ३, ( ५) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि आईटीआई दमोह रोड निवासी श्रीमती जेसिका कोडवानी के पति मनीष कोडवानी व पुत्र निलिखित कोडवानी हाऊबाग चर्च के सामने क्रिस्टल टॉवर के प्रथम तल पर मौजूद एक दुकान को बिजनिस के लिए किराए पर ले ली। टॉवर मालिक महेन्द्र सिंह गुजराल उनकी पत्नी जागिन्दर गुजराल व उनके पुत्र डीएस गुजराल से चर्चा की थी। इस दौरान तीनों ने दुकान किराये पर लेने के लिए एग्रीमेंट हेतु ७ लाख रूपए एडवांस के तौर पर जमा करने कहा जेसिका कोडवानी उसके पति महेश कोडवानी व पुत्र निखिल कोडवानी ने गुजराल दम्पत्ति व उनके पुत्र की बातों पर विश्वास कर २ लाख रूपए चैक के माध्यम से उन्हें पेमेंट कर दिया। इसके बाद गुजराल दम्पत्ति व उनका बेटा जेसिका कोडवानी उसके पति व पुत्र निखित कोडवानी को क्रिस्टल टॉवर स्थित प्रथम तल की दुकान दिखाने ले गये। इस दौरान तीनों ने गुजराल दम्पत्ति से जल एग्रीमेंट करने कहा और दुकान में रखा सामान भी हटाने कहा। कुछ दिनों बाद गुजराल दम्पत्ति ने जेसिका कोडवानी के पति महेश कोडवानी व उसके पुत्र निखिल के वाट़सप नंबर पर एग्रीमेंट का ड्राप्ट भेजा जिसमें मनमानी पूर्वक कई शर्ते लादी गईं थी। महेश ने गुजराल दम्पत्ति से इस सुधार करने को कहा तो उन्होंने नई शर्ते और जोड़ दी। एग्रीमेंट में लगातार देरी होने पर जब जेसिका कोडवानी ने २ लाख गुजराल दम्पत्ति से वापिस मांगे तो जल्द एग्रीमेंट कराने का झांसा देकर गुमराह करते रहे। जेसिका कोडवानी व महेश कोडवानी ने टॉवर के प्रथम तल पर जाकर देखा कि दुकान में एक बोर्ड लगा है जिसमें टॉवर संचालक और उनके पार्टनर का नाम है उन्हें पता चला कि टॉवर संचालक ने एग्रीमेंट के २ लाख रूपए तो हड़पे ही थे वही कोडवानी के दम्पत्ति के बिजनेस का आइडिया भी चुरा लिया था।
