
ग्वालियर । बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के हरसी गांव में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज ससुरालियों ने दामाद की पिटाई कर दी जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दामाद की मौत की खबर लगते ही आरोपी ससुराल पक्ष घर में ताला डालकर फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
ओमप्रकाश झा निवासी हरसी ने गांव में ही गहने वाली एक युक्ती शिवानी से करीब एक वर्ष पहले लव मैरिज की थी। इस लव मैरिज से शिवानी के परिवार वाले खुश नहीं थे और आए दिन गांव में इसे लेकर विवाद होता रहता था। प्रेम विवाद के बाद हो रहे विवादों को देखते हुए पंचायत बैठाई गई। इस पंचायत में तय हुआ कि दोनों परिवार एक-दूसरे के कामों दखलंदाजी नहीं करेंगे। इसके बाद कुछ दिन मामला शांत रहा, लेकिन बाद में फिर आए दिन विवाद की स्थिति बनती रही। 19 अगस्त को ओमप्रकाश झा अपनी ससुराल गया, जहां उसका ससुर द्वारिका उर्फ बंटी झा, सास उमा झा, चाचा राजीव झा से विवाद होने लगा। विवाद के दौरान ओमप्रकाश झा के साथ उसके ससुर द्वारिका उर्फ बंटी, सास उमा, चचिया ससुर राजीव तथा पड़ोसी संदीप शर्मा ने मारपीट करना शुरु कर दी। ओमप्रकाश इह को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह मरणासन्न हालत में आ गया। ओमप्रकाश की मां व उसके छोटे भई को जब इसका पता चला तो यह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया।
गंभीर हालत में भर्ती करार गर ओमप्रकाश को जेएएच में नहीं कराया गया। इलाज के दौरान कभी हालत सुधरी तो कभी ज्यादा बिगड़ी। 23-24 अगस्त की दरमियानी रात ओमप्रकाश झा की मौत हो गई।
ओमप्रकाश झा को मरणासन्न हालत में पहुंचाने वाले उसके ससुर द्वारिका उर्फ बंटी झा, सास उमा झा. चचिया ससुर राजीव झा तथा इनका पड़ोसी संदीप शर्मा को जैसे ही यह बात पता चली कि उसकी मौत हो गई है, आरोपी अपने घरों से फरार हो गए।
पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है |
