इन्दौर। जेल से जमानत पर छूटा एक चेन स्नेचर फिर चेन स्नेचिंग की वारदातें करने लगा जिसके चलते पुलिस ने उसकी जमानत रद्द करवा उसे फिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है और चेन स्नेचर बदमाश पर छः से ज्यादा मामले पूर्व में दर्ज थे जिन पर वह जमानत पर चल रहा था। डीसीपी जोन-2 अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार चेन स्नेचर बदमाश का नाम प्रीत पिता अशोक मालवीय है। वह लोगों को निशाना बनाकर चेन लूटता था। उसके खिलाफ चेन लूट के छह केस पहले से दर्ज हैं। हाल ही में गिरफ्तारी के बाद वह जमानत पर छूटा था। जेल से छुटने के बाद भी वह क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। टीआई तारेश सोनी ने साल 2022 में दर्ज पांच मामलों में उसकी जमानत निरस्त कराई है। और उसे फिर से जेल भिजवा दिया है।

