
डेढ़ साल तक बनाया हवस का शिकार, अब किया शादी से इंकार
भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की आरोपी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी। बाद में आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर करीब डेढ़ साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बीते दिनो शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस थाने जा पहुचां। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। जुलाई 2023 में इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती तुसांक मेहरा नाम के युवक से हुई थी। वह भी एक निजी कंपनी में काम करता है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती और चैटिंग के बाद उनके बीच मोबाइल पर बातचीत और फिर मुलाकातें होने लगी। आरोप है की तुसांक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर बीते साल फरवरी 2024 में घुमाने के बहाने थाना इलाके में स्थित होटल डीके पैलेस लेकर गया था। वहॉ आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबध बना डाले। विरोध करने पर युवक ने पीड़िता को झांसा दिया की वह उससे प्रेम करता है, और जल्द ही शादी कर लेगा। उस पर भरोसा कर युवती ने उस समय शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी लगातार उसे जल्द शादी करने का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बीते दिनो जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव डालना शुरु किया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए सारे संपर्क तोड़ दिये। परेशान युवती थाने पहुचीं जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
