Spread the love

मामला हनीट्रेप का, पुलिस को मिले चार सुसाइड नोट
इन्दौर। हनीट्रेप के एक सनसनीखेज मामले में फंसकर इन्दौर निवासी शराब ठेकेदार और पब संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले उसने चार सुसाइड नोट लिखकर उसमें उसने आत्महत्या करने के कारण सहित पूरी हकीकत बयां करते लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरे घरवालों और दोस्तों को कोई परेशान न करे। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। अन्नपूर्णा थाना पुलिस के अनुसार शराब कारोबार से जुड़े और शोशा, पिचर्स तथा स्कल पब के मालिक भूपेंद्र रघुवंशी को कल रात अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में बताया जा रहा है कि भूपेंद्र रघुवंशी कर्ज के चलते भी परेशान था और परिजनों के अनुसार उसने विगत कुछ समय से दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था। पुलिस को मौके से मिले चार सुसाइड नोट में भूपेंद्र ने इति तिवारी नाम की महिला का जिक्र करते हुए लिखा कि दोनों दो साल से साथ थे। कुछ समय बाद इति ब्लैकमेल करने लगी। सुसाइड नोट में भूपेन्द्र ने लिखा है कि इति तिवारी के साथ मेरा रिश्ता 2 साल से ज्यादा चला। शुरू में सब ठीक था, लेकिन मुंबई जाने के कुछ समय बाद उसने धमकी देना शुरू कर दिया। वह मुझे डराती थी कि रेप केस लगवा देगी। मुंबई में किन लोगों से उसका संपर्क है या उसके पीछे कौन लोग हैं, यह साफ नहीं है। मुंबई या इंदौर, दोनों जगह से वह दबाव बनाती रही। जब वह यहां (इंदौर) आने वाली थी, तब मैंने दीपेश भैया और श्रीकांत भैया को बताया था। उसी रात उसने हंगामा किया और मामला 25 लाख में सुलझा। अगले दिन मैंने पैसे भी दे दिए। इसके बाद कुछ समय तक वह रोती रही। वह लोगों के सामने कुछ और बोलती थी और अकेले में कुछ और। शुरू में जो भी हुआ, वह मेरी मर्जी से था और सारे खर्चे भी मैंने ही किए। बाद में उसे किसी का गलत सपोर्ट मिला और उसने मुझे पूरी तरह घर में कैद कर दिया। सुसाइड नोट में भूपेन्द्र ने लिखा है कि सबके सामने वह कहती थी कि मैं उसके लिए कुछ नहीं करता, लेकिन सारी डिटेल मेरे कार्ड, पेटीएम और फ्लाइट करवाने वाले करण भैया से मिल जाएगी।
भूपेन्द्र के परिवार में पत्नी आरती, एक बेटा, एक बेटी और बुजुर्ग माता-पिता हैं। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है और आईटी कंपनी में कार्यरत है। परिजनों ने उसे पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी देकर इंदौर बुलाया है। गुरुवार को बेटी के इंदौर पहुंचने के बाद भूपेन्द्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *