Spread the love

पीएम किसान योजना के नाम पर आई लिंक, क्लिक करते ही किसान के खाते से उड़े 6 लाख
अशोकनगर। जिले के गता शाढ़ौरा गांव में रहने वाले किसान गोपाल सिंह रघुवंशी के साथ एक बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ। सोमवार दोपहर उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर एक लिंक मिली। किसान को लगा कि यह योजना से जुड़ा कोई जरूरी फॉर्म या जानकारी होगी, इसलिए उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उनके खाते से अलग अलग ट्रांजैक्शन में 6 लाख रुपए उड़ गए। दो घंटे के भीतर पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन से कुल 5 लाख रुपए उड़ गए। जब गोपाल सिंह को यह समझ आया कि उनके खाते से पैसे गायब हो रहे हैं, तो वे तुरंत बैंक पहुंचे। उसी समय छठा ट्रांजैक्शन भी हुआ और 1 लाख रुपए और कट गए। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस 1 लाख रुपए की राशि वापस कर दी और खाते को फ्रीज कर दिया। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हर ट्रांजैक्शन के समय किसान के मोबाइल पर ओटीपी भी आता रहा। किसान यह ओटीपी किसी को नहीं बताया फिर भी उनके खाते से पैसे कटते रहे। किसान के किसान क्रडिट कार्ड खाते में 6 लाख 90 हजार रुपए जमा थे।
पुलिस जांच में जुटी:
किसान गोपाल सिंह ने तुरंत साइबर सेल की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई। शाम को वे एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी दी। उन्होंने अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, इंडसइंड बैंक ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *