एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर राष्ट्रव्यापी विचार व परामर्श सम्मेलन का हुआ आयोजन

छिन्दवाड़ा। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर राष्ट्रव्यापी विचार व परामर्श सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जनप्रतिनिधियों ने एक मजबूत लोकतंत्र का परिचय दिया है। इससे यह तय होता है कि लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करनें वाले जनप्रतिनिधियों का मन एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रति सकारात्मक है। उक्त आशय के विचार लोक हित में एक राष्ट्र-एक चुनाव के बहुआयामी सकारात्मक परिणाम के परिपेक्ष्य में सांसद बंटी विवेक साहू के संयोजन में शनिवार को सिवनी प्राणमोती स्थित पूजा शिवी लॉन में एक राष्ट्र-एक चुनाव, राष्ट्रव्यापी विचार एवं परार्मश सम्मेलन के अवसर पर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या ने व्यक्त किए। सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्या को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों ने पूर्व न्यायाधीश श्री आर्या का मंच पर भव्य स्वागत किया।
- पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्या ने गिनाए फायदे

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से बड़ी संख्या में आए जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच और मंडल अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों को एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से चुनावी सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक खर्चों में कमी आएगी। बार-बार आचार संहिता लागू होने से बच सकेंगे। लगातार चुनावों से होने वाले निति निर्माण में रूकावट खत्म होगी। सुरक्षा बलों और सरकारी मशीनरी का सही इस्तेमाल हो सकेगा। क्षेत्रिय और स्थानीय मुद्दों से हटकर दीर्घकालीन योजनाओं पर फोकस हो सकेगा। बार-बार सरकार बदलने की संभावनाएं कम हो सकेगी। सरकारें बिना चुनावी बाधाओं के आर्थिक विकास पर ध्यान दे सकेगी, साथ ही धन और बाहुबल का दूरूपयोग कम होगा। लगातार चुनावी प्रक्रिया से नीति निर्माण में देरी नहीं होगी।
- सांसद बंटी विवेक साहू ने बताएं एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर राष्ट्रव्यापी विचार व परामर्श सम्मेलन के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सम्मेलन में मौजूद जनप्रतिनिधियों को इसके लाभ गिनाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके लागू होने से दीर्घकालीन विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। पूरे देश में एक समान चुनाव प्रणाली लागू हो सकेगी। बार-बार चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्यों में राजनीतिक अस्थिरता कम होगी। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल हो सकेगा। इससे जहा सरकारी कर्मचारियों का सही उपयोग हो सकेगा वही बार-बार चुनावी ड्यूटी से उनका ध्यान भंग नहीं होगा। सांसद श्री साहू ने परार्मश सम्मेलन में मौजूद दोनों जिलों के जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इसमें सहयोग करें और अपने-अपने क्षेत्रों में इसका प्रचार करते हुए लोगों को इसके फायदे बताए।
- प्रमुख वक्ताओं ने भी साझा किए अपने विचार

उक्त परार्मश सम्मेलन में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या और सांसद बंटी विवेक साहू के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक राजा कमलेश शाह, पुर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य प्रमुख वक्ताओं ने सम्मेलन में उपस्थित दोनों जिलों के जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपने विचार साक्षा किये। सम्मेलन के दौरान दोपहर में आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी और आभार जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल ने व्यक्त किया।
- दो चरणों में हुए एक राष्ट्र एक चुनाव के परार्मश सम्मेलन

उल्लेखनीय है कि सिवनी प्राणमोती स्थित पूजा शिवी लॉन में शनिवार को आयोजित उक्त सम्मेलन दों भागों में आयोजित किया गया। जिसके तहत दोपहर 1 बजें से छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच प्रमुख रूप से शामिल हुये। वही शाम 6ः30 बजें से प्रबुद्धजन जिसमें कॉलेजों के प्रोफेसर, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, समाजसेविकाएं, प्रमुख संगठनों के पदाधिकारीं, इंजीनियर, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं प्रबुद्धजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
