Spread the love

समय सीमा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सागर। सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण रूप से निराकृत कराएं, लंबित रहने वाली शिकायतों के विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायतों का निराकरण कराएं, सीएम हेल्पलाइन की खराब स्थिति एवं शिकायतों को लंबित रखने वाले अधिकारियों की एक एक वेतन वृद्धि रोकी जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने समय सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ श्री विवेक केवी, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, संयुक्त कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को समय सीमा में एवं संतुष्टिपूवर्क निकराकरण करके जिले की ग्रेडिंग में सुधार करें। शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख लगातार सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर कार्य करते रहें और यथोचित सीएम हेल्पलाइन लगाने वाले व्यक्ति से व्यक्तिगत संपर्क भी करें जिससे कि उनकी समस्या का संतुष्टि पूर्ण समाधान हो सके। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्य करें और जिले वासियों की सभी समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक दिन सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक समय दें और शिकायतकर्ता से चर्चा करें जिससे कि सभी शिकायतों का निराकरण समय सीमा में हो सके।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की खराब स्थिति एवं शिकायतों को लंबित रखने वाले विभागीय अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी जाए। उन्होंने सभी एसडीएम राजस्व को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का दैनिक रूप से निगरानी करें, सभी एसडीएम पटवारियों की मीटिंग करें। इसी प्रकार अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सभी अपने अपने विभाग के अंतर्गत आने वाली सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर समय से एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं जिससे की सीएम हेल्पलाइन में जिले की ग्रेडिंग में सकारात्मक सुधार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *