Spread the love

सागर। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशन ने गठित टीम के द्वारा गोपालगंज स्थित सोनल मेडिकल स्टोर का निरिक्षण किया गया। निरक्षण के दौरान फार्मासिस्ट दुकान पर उपस्थित पाया गया जिसकी उपस्थित मे नारकोटिक्स दवाओं के खरीदी बिक्री के बिल चेक किये गए एवं कार्यालय मे प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। बिल बुक एवं समस्त दस्तावेज़ तथा एक्सपायर दवायें चेक की गयी। इसी प्रकार अवनी मेडिकल स्टोर के निरिक्षण के दौरान कैश मेमो मेन्टेन नहीं पायी एवं दस्तावेज़ मेन्टेन नहीं पाए गए जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिसका जवाब संतोषजनक न पये जाने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। अगस्त माह में 07 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किये है एवं सितम्बर माह मे 05 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किये गए है जिनमे से राजपूत मेडिकल शाहगढ 07 दिवस के लिए, चौधरी मेडिकल बड़ा बाजार का लाइसेंस 05 दिवस के लिए हर्ष मेडिकल 3 दिवस के लिए, रामराजा मेडिकल 05 दिवस के लिए एवं आराध्या मेडिकल 04 दिवस के लिए निलंबन किया गया है एवं निवेदिता मेडिकल सीहोर, ठाकुर मेडिकल राहतगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *