Spread the love

ग्रामीणों का आरोप-चोरी की नियत से ड्रोम से की जाती रैकिंग

हरपालपुर (शिवम सोनी )। छतरपुर जिले में ड्रोन आसमान में उड़ने के मामले सामने आ रहे है जिससे लोग इसे अलग अलग नजरिये से देख रहे है अब पुलिस के लिये भी सरदर्द बनता हुआ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है जो रात में आसमान में ड्रोन उड़ रहे है कहि ऐसा तो नही कोई आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये तो नही उड़ाए जा रहे है कई सवाल खड़े हो रहे है हालांकि गम्भीर जांच का विषय है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैथोकर गांव में एक साथ 6 ड्रोन कैमरे आसमान में उड़ते हुए ग्रामीणों ने देखा है इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया कुछ लोगो ने तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है
ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 को दी गई इसके बाद ग्रामीणों ने एक जुट में होकर हरपालपुर थाने में शिकायत की है।
ग्रामीणों ने बताया है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चोरी गांवों में निगरानी रख रहे है और चोरी की वारदात को अंजाम देते है पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी लूट जैसी घटनाएं हो चुकी है 14 सितंबर को रात 7 बजे ड्रोन आसमान में उड़ रहा था । इस मामले पर ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग की है।

इनका कहना है
मुझे जानकारी लगी थी में दिखवाता हूँ अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है तो उसके विरूद्ध थाना पुलिस कार्यवाही करेगा।

टीआई संजय राय,हरपालपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *