
नगर पालिक निगम ने चलाया प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान
छिंदवाड़ा – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
जिसके द्वितीय दिवस गुरुवार को वार्ड क्रमांक 31 में फव्वारा चौंक, इतवारी बाजार, गोल गंज क्षेत्र में सिंगल – यूज़ प्लास्टिक के विरोध में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, बादल भारद्वाज, स्वच्छता चैंपियन डॉ. मीरा पराड़कर, अलका शुक्ला, अभिषेक गुप्ता के साथ नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी, स्वच्छता दूत, सिद्धि विनायक बेस्ट मैनेजमेंट टीम एवं विभिन्न एनजीओ के स्वच्छता प्रेमियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और नागरिकों को “स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त छिंदवाड़ा” का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता टीम के साथ क्षेत्र की प्रत्येक दुकान पर जाकर दुकानदारों से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और इसके स्थान पर पर्यावरण–अनुकूल विकल्प अपनाने की विनम्र अपील की!
