Spread the love

भोपाल। शहर के निशातपुरा थाना इलाके में तलाकशुदा महिला को शादी करने का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पूर्व परिचित है, जिसने मदद के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाते हुए कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बीते दिनो आरोपी ने महिला के साथ शादी करने से इंकार करते हुए उससे सारे संपर्क तोड़ दुरियां बना ली जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। थाना पुलिस के मुताबिक थाना इलाके में स्थित फिजा कॉलोनी में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की उसकी पूर्व में शादी हुई थी, और दो बच्चे भी है। लेकिन पारिवारिक झगड़ो के कारण उसका अपने पति से तलाक हो गया इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। इसी साल अप्रैल माह में उसका पूर्व परिचित आरोपी फिरदौस दोबारा उसके संपर्क में आया था। उसका पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी है। बाद में उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी आरोपी ने उसकी पारिवारिक हालत को देखते हुए उससे हमदर्दी जताई और मदद करने के बहाने नजदीकियां बढ़ानी शुरु कर दी। बाद में आरोपी ने उससे कहा की वह उसे पंसद करता है, साथ ही शादी करना चाहता है। पीड़िता को भी परिवार के लिये सहारे की तलाश थी, जिसके चलते उसने आरोपी के प्रस्वाव पर अपनी सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी फिरदौस ने उसे जल्द शादी करने का वादा कर शारीरिक संबध बनाने शुरु कर दिये। बीते दिनो युवक का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा, जिसे देख महिला ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए सारे संपर्क तोड़ दिये। मामले की शिकायत पीड़िता ने टीला जमालपुरा थाने में की थी, जहॉ जीरो पर कायमी कर केस डायरी निशातपुरा पुलिस को भेज दी गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *