
दबाव बनाने पर देने लगा आपत्तिजन वीडियो वायरल करने की धमकी
भोपाल। शहर के उपनगर बैरागढ़ थाना इलाके में एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बाद में उसने आरोपी युवक ने पीड़िता को बिना बताये ही परिवार वालो की मर्जी से दूसरी जगह शादी तय कर ली। इसकी जानकारी लगने पर जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी उसके अश्लील फोटो और वीडियो वॉयरल कर उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देने लगा। परेशान पीड़िता थाने जा पहुंची जहॉ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक बैरागढ़ इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की उसके पड़ोस में आरोपी अनम खॉन रहता है। पास में ही रहने के कारण उनके परिवारो के बीच नजदीकियां थी, और वह दोनों भी करीब चार सालो से एक दूसरे को पहचानते हैं। करीब डेढ़ साल पहले उनकी पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गई। बाद में आरोपी युवक ने उसे जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। उसके बाद से वह लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। बीते दिनो युवती को जानकारी लगी की उसने परिवार वालो की मर्जी से दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। इसके बाद युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही उसने धमकी दी की वह उसके अश्लील वीडियो और फोटो वॉयरल कर उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम कर देगा। हिम्म्त जुटाकर पीड़िता ने उसकी सारी करतूत अपने परिजनो को बताई और पुलिस के पास जा पहुंची, थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
