Spread the love

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 726 मरीजो का इलाज
52 मरीजो को किया गया जिला अस्पताल रेफर

छिन्दवाड़ा। सौ दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रंखला में शनिवार को अमरवाड़ा मंडल के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र पोनार में आज 19वें दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 778 मरीजों ने अपना पंजीयन कराया जिसमें से 726 मरीजो का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर के दौरान गंभीर रूप से बीमार 52 मरीजो को उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने बताया कि हमारे प्र्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर तक निरंतर जिले भर के ग्रामीण जिलों में उक्त शिविर का आयोजन किया जायेगा। हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि दूरस्थ अंचलो में रहने वाले आखिरी पंक्ति के लोगो को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलें। श्री साहू ने कहा कि छिन्दवाड़ा का इतिहास रहा है कि यहां के लोगों को अपने सांसद से मिलने के लिए छः से आठ महीने का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब आप लोगों ने आजादी के बाद पहली बार छिन्दवाड़ा के बेटे को सांसद बनाकर एक इतिहास रचा है। इसलिए अब मेरी जवाबदारी बनती है कि मैं आप लोगो की सेवा कर सकू। जिले मे जो शिविर आयोजित किये जा रहे है उसमें प्रयास किया जा रहा है कि बगैर इलाज का कोई भी ना रहे। शिविर मे पहुंचने वाले हर व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के अलावा विधायक कमलेश शाह, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंषी महापौर विक्रम आहाके नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष गणेष कंगाली, अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, नितिन तिवारी, दीपक नेमा, चैनसुख जंगेला, संतोष वर्मा, शेलेन्द्र पटेल, भूपसिंह पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आज पालाखेड़ में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
सौ दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की श्रंखला में रविवार को पांढुर्णा मंडल के अंतर्गत ग्राम पालाखेड़ में स्थित हाई स्कूल प्रांगण में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। पालाखेड़ मंडल के अध्यक्ष अरविंद सूर्यवंशी ने ग्रामीण जनों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *