
दमोह। सिग्रामपुर पधारे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का तथा उनकी समस्त कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई कि सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों की मुख्य मांग पंचायत सहायक सचिव के रूप में ग्राम रोजगार सहायक का कल्याण किया जाए तथा सचिवों के समान समस्त सुविधाएं वेतन भत्ते आदि दिया जाए एवं नियुक्ति स्थानांतरण एवं समस्त सेवा शर्तें एवं सुविधाएं पंचायत सचिव सम्मान की जाए। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा तथा पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आपकी जो मांग है वह जायज है मैं जानता हूं कि आप ग्राम पंचायत में लगातार मेहनत करते हैं और शासन के जो भी कर होते हैं उसे जनता तक आप ही लोग पहुंचते हैं आपकी मेहनत ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास की धुरी का कार्य करती है इसीलिए आपकी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जावेगा। आज के कार्यक्रम में उपस्थित जिला के जिला अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा राजेश सिंह लोधी, हनुमत सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेडा, सुरेंद्र सैनी, विनय चौकेसे, शैलेंद्र राय, राजेश ठाकुर, रमेश सिंह ठाकुर, मुकेश, राजेंद्र केवट, नरेंद्र झरिया, मोहित अवस्थी जसवंत सिंह ठाकुर आदि की उपस्थिति रही
