Spread the love

सभी समाज के लोग एकत्रित होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, घटना को लेकर जताया आक्रोश
अशोकनगर । जिले में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है। 10 साल की मासूम से किय गये घिनोने कृत्य को लेकर सभी समाज के लोगो में आक्रोश है। आक्राेिशत लोगो ने कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की और सडक़ पर बैठकर एक घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। शुरुआत में एसडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी राजीव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। ज्ञापन में पुलिस और प्रशासन से त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, अपराधियों को फांसी की सजा देने, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और संपत्ति कुर्क करने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम लागू करने और अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पीडि़त बच्ची के लिए एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद, उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन करने और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि इस केस को ऐसा मिसाल बनाया जाएगा कि आगे ऐसी घटना ना हो। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस प्रदर्शन में विधायक हरीबाबू राय भी शामिल हुए।
यह था मामला:
यह घटना 26 सितंबर को हुई थी। जिले के नईसराय थाना क्षेत्र में 10 साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ दो आरोपियों ने पड़ोसी गांव में खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। बच्ची अपने चाचा के घर जा रही थी। इस दौरान किसी व्यक्ति के देखने पर आरोपी भाग गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और गिरफ्तार भी कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *