Spread the love

एमएसडब्ल्यू प्लांट में संग्रहित कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया में लाएं गति – आयुक्त सुश्री परिहार
कटनी। नगर में जावरा विसर्जन, दशहरा चल समारोह एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार आईएएस ने मंगलवार प्रातः नगर के मोहन घाट, गाटर घाट एवं पीर बाबा का घाट में नगर निगम द्वारा की जाने वाली आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर निर्मित हो रहे कुंडों के शेष बचे कार्य को शीघ्र पूर्ण करानें, घाट एवं कुंड के आसपास विशेष साफ-सफाई, पहुंच मार्ग के दुरुस्तीकरण, समुचित प्रकाश व्यवस्था के साथ ही पेयजल व्यवस्था एवं घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, असित खरे, आदेश जैन उपयंत्री अश्विनी पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, तेजभान सिंह, विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
आयुक्त सुश्री परिहार ने घाटों में विर्सजित होंने वाली प्रतिमाओं की जानकारी अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि जवारा विसर्जन एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने तथा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के दिशा निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए विसर्जन कुंडों में सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

ट्रांसफर स्टेशन परिसर की शीघ्र कराएं सफाई
निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा दुगाडी नाला स्थित ट्रांसफर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक चौबे एवं सी एंड डी इंचार्ज अतीश खंपरिया से नगर के विभिन्न वार्डों से कचरा संग्रहण हेतु संलग्न वाहनों, रनिंग वाहनों, पार्किंग स्थल, काम्पेक्टर संख्या, सफाई उपरांत वाहनों के स्टेशन आने का समय एवं कुल स्टाफ सहित मैकेनिकल टीम द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी विस्तार से ली। निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा कचरे के सेग्रीगेशन एवं प्रोसेसिंग की जानकारी ली जाकर वाशिंग एरिया, टिपिंग काम्पेक्टर, शैड, मेंटेनेंस स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान काफी गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिवस में ट्रांसफर स्टेशन परिसर की सफाई कराने की हिदायत प्रोजेक्ट मैनेजर को दी।

कचरा संग्रहण की रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु बढायें मेनपावर – सुश्री परिहार
आयुक्त सुश्री परिहार द्वारा अमीरगंज स्थित एमएसडब्ल्यू प्लांट में टिपिंग फ़्लोट, प्रोसेसिंग यूनिट, एम.आर.एफ यूनिट विनड्रा यूनिट आदि का बारीकी से निरीक्षण कर कचरे से कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान लैंडफिल स्टेशन का जायजा लेते हुए प्लांट में कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया धीमी होने पर मेन पावर बढ़ाते हुए कचरे का शीघ्र निपटान कराने के निर्देश प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त द्वारा प्लांट स्थित कमांड एंड कंट्रोल यूनिट के आईटी सपोर्ट रूम का निरीक्षण कर प्लांट से ही आॅनलाईन शहर में कचरा संग्रहण करने हेतु संलग्न वाहनों का रूट एवं उन्हें को ट्रैक करने प्रक्रिया, डाट प्वाइंट, आइडियल प्वाइंट आदि की जानकारी ली जाकर रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु अतिरिक्त मेनवार लगाकर नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृण करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त नें लैब का भी निरीक्षण कर आरपीएफ जांच रिपोर्ट की जानकारी से अवगत कराने के निर्देश प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए। इस दौरान प्लांट पहुंच मार्ग की सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं पाए जानें पर निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा क्षेत्रीय दरोगाओं को समक्ष मंे तलब किया जाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *