
कटनी। आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने एडिप योजना अंतर्गत चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के कुशल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाओं को समय सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
आयुक्त सुश्री परिहार द्वारा ने ऑडिटोरियम न्यू बस स्टैंड में संपूर्ण व्यवस्थाओं को अपने मार्गदर्शन में पूर्ण कराने हेतु उपायुक्त शैलेश गुप्ता को दायित्व सौंपते हुए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने व चिन्हित हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने की सूचना दिए जाने हेतु योजना प्रभारी सनद विश्वकर्मा, रविशंकर पांडेय सहित अन्य सहायक कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं कार्यक्रम स्थल में पर्याप्त साफ-सफाई,कीटनाशक छिड़काव,आवारा जानवरों पर नियंत्रण हेतु प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षकों को दायित्व सौंपे गए है। जबकि कार्यक्रम स्थल में शुद्ध पेयजल व्यवस्था हेतु उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है,इसके साथ ही स्थल में समुचित विद्युत व्यवस्था हेतु प्रभारी सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री मोना करेरा को दायित्व सौंपे गए हैं।
