Spread the love

गुना। केंट थाना पुलिस ने क्रिकेट मैच पर संगठित होकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते चार सटोरिए पकड़े हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात अशोकनगर रोड़ स्थित मरघटशाला के पास चार युवकों के अपने-अपने मोबाईलों में क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाये जाने की मुखबिर सूचना पर केंट थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मरघटशाला के पास पहुंचकर देखा तो वहां मुखबिर के बताये हुलिये के तीन लडक़े अपने-अपने मोबाईल चलाते दिखे, जो पुलिस को देखते ही वहां से खिसकने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस बीच पुलिस फोर्स द्वारा उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम लोकेन्द्र पुत्र भगवत सिंह यादव, सत्येन्द्र पुत्र अशोक रघुवंशी, विकाश पुत्र सुरेश कुशवाह निवासीगण तकिया मौहल्ला केंट गुना एवं नरेश पुत्र हनुमंत सिंह कुशवाह निवासी पटेलनगर गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा जिनके मोबाइल लेकर चेक करने पर उनमें ऑनलाइन सट्टे की आईडी खुली होकर क्रिकेट मैच पर संगठित होकर ऑनलाईन सट्टा खिलाना पाया गया, पुलिस ने जिनके चारों के मोबाईल विधिवत जप्त कर चारों के विरुद्ध केंट थाने में अप.क्र. 889/25 धारा 112 बीएनएस व 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है । पुलिस की इस कार्रवाई में टीआई अनूप कुमार भार्गव, सउनि अजीत कुजूर, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी एवं आरक्षक गोविन्द रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *