
गुना। जिले की फतेहगढ़ थाना पुलिस की वाहन चैकिंग में राजस्थान तरफ से स्मैक तस्करी करते नशा तस्कर पकड़ा है। जिसके पास से 2.50 लाख की स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा फतेहगढ़-छबड़ा रोड़ पर हमीरपुर गांव की नर्सरी के पास वाहन चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान राजस्थान के छबड़ा तरफ से एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक आरजे 28-9662 से आ रहे चालक को पुलिस फोर्स द्वारा चैकिंग हेतु रोकने पर उसने एकदम से पुलिस को कट मारते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा उसका पीछा व घेराबंदी कर उसे बमुश्किल पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम शिवराज पुत्र पुरूषोत्तम बैरवा निवासी ग्राम बमोरा थाना छबड़ा जिला बांरा राजस्थान का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास 25.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद स्मैक कीमती 2.50 लाख रूपये और इसकी तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती 50,000 रूपये सहित कुल कीमती 103 लाख रूपये का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 245/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी के स्मैक तस्करी के अन्य स्त्रोतों के संबंध में पुलिस द्वारा अभी और जांच की जा रही है । इस कार्रवाई में टीआई जयनारायण शर्मा, सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक सिरनाम सिंह, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेंद्र कुशवाह, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक महेश चौरसिया, आरक्षक विवेक कुशवाह, आरक्षक श्रीकांत यादव, आरक्षक आरक्षक अरविंद सिकरवार एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । –
