Spread the love

आशिक ने भी जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की दोनों रेफर
छिंदवाड़ा/ पांढुर्णा । एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती के घर में घुसकर उसे चाकू से महज इसलिए गोद डाला कि युवती ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था, इसके कारण वह नाराज हो गया और बुधवार दोपहर जब युवती घर पर अकेली थी। तो सिरफिरे आशिक ने मौका देखकर उसके घर में चाकू लेकर घुसा और उस पर ताबड़तोड़ 10 से अधिक घाव किए। बाद में उक्त सिरफिरे युवक ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन यहां से भी वह बच निकला। बाद में उसने खेत जाकर कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में युवती और उक्त सिरफिरे आशिक को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को नागपुर रेफर कर दिया गया है। घटना पांढुर्णा थाना क्षेत्र के कुकड़ीखापा गांव की है। कुकड़ी खापा में बुधवार दोपहर उस समय दहशत मच गई जब ग्राम की 20 वर्षीय युवती कोमल नारनवरे घर में अकेली अपना काम कर रही थी तभी गांव के विपुल तागड़े द्वारा घर में घुसकर युवती पर चाकू से अचानक हमला कर दिया गया हमलावर ने युवती के सिर पर हाथों में एवं पैरों में 10 से अधिक चाकू के घाव मारे हमले के समय युवती के माता-पिता खेत में गए थे और वह अकेली थी जिस कारण कोई बचाव को सामने नहीं आया हमला करने के बाद विपुल घटनास्थल से भाग गया एवं नजदीक के कुएं में कूदा पानी कम होने के कारण वह रस्सी के सहारे ऊपर आया एवं नजदीक के खेत में रखी हुई कीटनाशक की दवाई पी गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक दिन पहले ही भोपाल से लौटी थी युवती
बताया जा रहा है कि कुकड़ीखापा निवासी उक्त युवती भोपाल में रहकर एक शोरूम में ट्रेनिंग कर रही थी। वह मंगलवार 30 सितंबर को ही लौटी थी युवती द्वारा भोपाल जाने के बाद हमलावर विपुल का फोन उठाना बंद कर दिया था जिस कारण वह परेशान होकर बार-बार फोन करता रहता था। फोन नहीं उठाने के चलते ही सिरफिरे आशिक ने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *