Spread the love

नपा अध्यक्ष पर शहर विकास कार्य में लगाया भेदभाव का आरोप
नगर पालिका परिषद के सामने कर रहे हैं प्रदर्शन
वार्डों में विकास कार्य के लिए निविदाएं जारी नहीं होने से नाराज हैं पार्षद

बालाघाट । नगर पालिका परिषद बालाघाट में की जा रही मनमानी, नपा अध्यक्ष के शहर विकास में भेदभाव करने के विरोध में शुक्रवार से कांग्रेसी पार्षदों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया है। यह धरना प्रदर्शन नगर पालिका परिषद के सामने किया जा रहा है। पार्षदों के इस धरना प्रदर्शन को बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है।
नेता प्रतिपक्ष व वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद यंगराज लिल्हारे के अनुसार कांग्रेसी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और निर्माण कार्यों के बारे में नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ को ज्ञापन सौंपा था। जिसे परिषद की बैठक में स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई थी। लेकिन अभी तक निर्माण कार्यों की निविदाएं जारी नहीं की गई है। इस मामले में पार्षदों ने पूर्व में ही नपा प्रबंधन को 2 अक्टूबर तक निविदाएं जारी किए जाने का मांग पत्र भी सौंपा था। बावजूद इसके नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं निविदाएं भी जारी नहीं की। जिसके विरोध में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है।
बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बावजूद इसके शहर का विकास नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष शहर विकास में भी भेदभाव कर रही है। कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं शहर में गंदगी का आलम है। कांग्रेसी पार्षदों द्वारा मांग पत्र दिए जाने के बाद भी नपा अध्यक्ष ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। जिससे उनकी मानसिकता स्पष्ट समझ आती है। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *