
गैस पाईपलाईन टेस्टिंग के दौरान हादसा
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन होटल में ब्लॉट होने से एक श्रमिक की मौत हो गई. जबकी सात घायल हो गये, घायलो को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलवारा रोड पर वेलकम नाम की एक होटल का निमार्ण हो चुका है. यहां गैस पाईप लाईन बिछाई गई थी, समझा जा रहा है कि पाईप लाईन की टेस्टिंग के दौरान नाईटरोजन गैस का प्रेसर बढ़ने से चेम्बर में बलास्ट हो गया. उसके बाद यहां हड़कंप मच गया. बताया गया है कि एक श्रमिक की मौके पर ही मौत गई, जबकी 8 लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये. वहीं फायर बिग्रेड का अमला भी मौके पर पहुंचा, जहां आग पर काबू पाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
1 की मौत, 8 घायल
हादसे में महाराष्ट्र के नासिक निवासी 22 वर्षीय जागृति भवसेर पिता भवसेन लिब्बू की मौत हो गई है. वहीं घायलों में अभिषेक सिंह नेगी पिता राजेन्द्र सिंह नेगी, पैडुल, उत्तराखंड; श्याम सिंह पिता उदय सिंह श्रीकृष्णा नगर पलोई, राजस्थान; भूपेन्द्र कुमार पिता बलवंत राम वगलेश्वर, उत्तराखंड; अनिल कुमार पिता रोहितेश्वर जैनिस,जिला जांधम; सोहम भवगिरिया पिता प्रसाद भवगिरिया, जिला छिन्दवाड़ा, मध्य प्रदेश; पुनित पिता राजवीर सिंह जिला आगरा,नित्यानंद पिता जीएन गुप्ता कुशी नगर, उत्तर प्रदेश; सोनम पिता प्रसाद भवरिया, परासिया, जिला छिन्दवाड़ा शामिल हैं.
