शिविर के दौरान 558 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया
शिविर में 317 महिलाओं और बालिकाओं ने पहुंचकर उठाया शिविर का लाभ, 08 मरीजों को किया रेफर

छिंदवाड़ा। छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना में संचालित 312 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीणों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज़्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्य कर रहे है।
यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने 100 दिवसीय सेवा संकल्प अभियान की श्रृंखला में सारना मंडल के ग्राम सिहोरा मडका में आयोजित 19 वें स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 100 दिन सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य के अभियान के तहत ग्राम सिहोरा मड़का में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर सांसद श्री साहू ने वहां इलाज कराने आए मरीजों से भी बात कर उनसे स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ को उनके समुचित उपचार संबंधी सहायता करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, महापौर विक्रम सिंह अहके, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने भी संबोधित किया।

- शिविर में 558 मरीजों का हुआ उपचार
सिहोरा मडका में शिविर के दौरान कुल 558 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 317 महिलाओं व बालिकाएं और 241 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 08 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा उचित इलाज के लिए रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नामांकन, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में यह रहे उपस्थित
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, महापौर विक्रम सिंह अहके, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, नीरज पटेल, श्रीमती लीला बजोलिया, गोलू पटेल, संतोष पटेल, रिज़वान कुरैशी, अलकेश लांबा, डॉ कृष्ण हरजारी, प्रभुनारायण नेमा, रिज़वान कुरैशी, रूपेश साहू, नितेश पटेल, डॉ गोपाल यदुवंशी, प्रहलाद पटेल, संतोष पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
