Spread the love

इनरव्हील क्लब छिंदवाड़ा की सराहनीय पहल

छिंदवाड़ा – जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ, शिक्षा एवं विविध अनुष्ठानों के माध्यम से भारत माता की सेवा करने वाली सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ने जिला जेल छिंदवाड़ा में महिला बंदियों के लिए सुंदर आयोजन कर सभी का मन जीत लिया।
सुंदर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन विशेष रूप से सम्मिलित हुए जिनके साथ जेल अधीक्षक प्रतीक जैन, उप अधीक्षक ज्ञानाशु भारती उपस्थित रहे जिनका क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई ने पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इतनी शक्ति हमें देना दाता – मन का विश्वास कमजोर हो न मंगलगान से हुआ जिसे जेल प्रबंधन, महिला बंदियों सहित क्लब मेंबर ने दोहराया ओर भारत माता की जय घोष एवं वन्दे मातरम का नारा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर स्मिता गंगराडे सहित दीपक राज जैन ने सुंदर उदबोधन देकर बंदियों को अपराध बोध कराया और भविष्य में कभी भी अपराध न करने का संकल्प दिलाया। सुंदर आयोजन के लिए जेल प्रबंधन ने इनरव्हील क्लब का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही विशेष उपस्थित –
कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई, सचिव रोहणी मेमन, राखी गुप्ता, मधु खंडेलवाल, सीमा गुगनानी, पूजा खंडेलवाल, प्राची चड्ढा, माही खंडेलवाल, चांदनी पाटनी, हिना पाटनी, जूली पाटनी उपस्थित रही ओर सभी ने सेवा भाव से सुंदर प्रोजेक्ट को सम्पन्न कराया।


महिला बंदियों को दी भेंट –
सभा के उपरांत क्लब मेंबर द्वारा महिला बंदियों को साबुन, बड्स, शैंपू, कपड़े धोने का साबुन, ब्रश, नेपकिन, कंधी 2 प्रकार की , सेनेटरी नेपकिन, आतंरिक वस्त्र, नेलकटर के साथ फल वितरण कर उनकी कुशलता पूछी ओर स्वास्थ लाभ की मंगल कामना करते हुए भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने की शुभकामनाएं दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *