Spread the love

ग्वालियर । ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक रिश्वत खोर कर्मचारी को दबोचा है। कर्मचारी सतीश गोले जनपद पंचायत पोरसा का सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी है। इससे तेज नारायण सिंह निवासी जिला भिंड से उसके अर्जित अवकाश की राशि निकालने के लिये 20 हजार रूपये की राशि रिश्वत में ली थी।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर निरंजन लाल शर्मा ने बताया कि सेवा निवृत लेखाधिकारी तेजनारायण सिंह ने शिकायत की थी कि उसके अर्जित अवकाश की राशि 8 लाख 83 हजार रूपये निकालने के लिये जनपद पंचायत पोरसा का कर्मचारी सतीश गोले 20 हजार रूपये की राशि रिश्वत में मांग रहा है। इस शिकायत पर आज ट्रेप दल भेजा गया, जैसे ही रिश्वत की राशि जनपद पंचायत कार्यालय पोरसा जिला मुरैना में तेज नारायण सिंह ने सतीश गोले को दी। तो लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।लोकायुक्त पुलिस टीम में डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक नरेश बेहरा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा, जसवंत शर्मा, संजय शुक्ला बलवीर सिंह, आरक्षक प्रमोद तोमर, अंकेश शर्मा, विनोद शाक्य विशंभर भदौरिया आदि शामिल थे। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन लाल शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एक दिन पहले भी लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *