
कृषि भूमि का रास्ता बंद नही करने के एवज में मांगी भी रकम
खरगोन। ग्राम पंचायत छोटी कसरावद में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंच पति और रिश्तेदार को एक लाख रुपए की मोटी रकम बतौर रिश्वत के रुप में लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत कृषि भूमि तक पहुंच मार्ग पर आवाजाही सुचारु रखने के एवज में मांगी गई थी। लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक आशुतोष मिठास से मिली जानकारी अनुसार आवेदक अंतिम जैन निवासी समर्थ सिटी इंदौर की ग्राम छोटी कसरावद पंचायत भवन के सामने कृषि भूमि है। यह कृषि भूमि शासकीय भूमि के समीप है, जिसके पास से खेतों तक पहुंचने का रास्ता भी है। सरपंच पति सुरजीत सिंह और धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने शिकायतकर्ता को कृषि भूमि के रास्ते पर निर्माण कार्य करवाकर आवाजाही का रास्ता बंद करने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपए की मांग की गई थी। इसकी शिकायत जैन ने लोकायुक्त एसपी को की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टे्रपिंग की गई। दोनों को बुधवार एक लाख रुपए बतौर पहली किश्त लेने हुए गिरफ्तारी के बाद मंडलेश्वर स्थित रेस्ट हाउस लाया गया। यहां दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
