Spread the love

विदेश यात्रा पर हाई कोर्ट ने लगाया रोक, 14 अक्टूबर को होगी सुनवाई
मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस जोड़े के विदेश यात्रा पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शिल्पा और उनके पति को धोखाधड़ी के मामले में 60 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया है। दरअसल मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। यह आदेश अभी भी लागू है, जिसके चलते शिल्पा और राज कोर्ट या जांच एजेंसी की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे। शिल्पा शेट्टी एक कार्यक्रम के लिए कोलंबो जा रही थीं, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें देश छोड़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। शिल्पा शेट्टी के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि अभिनेत्री 25 से 29 अक्टूबर तक एक यूट्यूब कार्यक्रम के लिए कोलंबो जा रही हैं। इस पर कोर्ट ने निमंत्रण कार्ड मांगा। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के वकीलों ने कहा कि उन्हें केवल फोन पर बात करके निमंत्रण दिया गया था। जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मांग को तुरंत खारिज कर दिया। धोखाधड़ी के इस मामले में दंपत्ति को विदेश यात्रा की अनुमति लेने से पहले 60 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। अदालत ने फैसला सुनाया कि मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। आपको बता दें कि पिछले हफ़्ते बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिल्पा और राज के थाईलैंड के फुकेत जाने पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *