एक ही दिन में दो ठिकानो पर दबिश मार चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन बेवसाइट से क्रिकेट मैच पर लगवाये जा रहे थे दाब
अशोकनगर। शहर में चल रहे अवैध सट्टे एवं खाईबाजो के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की गई है। सटोरियों के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश मारकर चार आरोपियों केा गिरफ्तार किया है। आरोपी जिमबाम्वे और यूएई के बीच चल रहे लीग मैच में ऑनलइन सट्टा खिलवा रहे थे। पहली कार्रवाई शहर के संजय स्टेडियम के पास आजाद मोहल्ले में की गई है। बीते दिन सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संजय स्टेडियम के पास शमशाद खान पुत्र मेहवूव खान निवासी आजाद मोहल्ला नाम का व्यक्ति जिमबाम्वे और यूएई के वीच चल रहे लीग मैच मे रुपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को रंगे हाथो धर दबोचा आरोपी शमशाद आनलाइन वैटिंग साईड के माध्यम से सट्टा खिला रहा था। आरोपी से मोबाइल जप्त किया एवं शमशाद को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली मे धारा 4क पब्लिक गेंवलिंग एक्ट, 112 बीएनएस का अपराध पंजीबद्द किया गया है। पूछताछ पर शमशाद खान द्वारा आनलाईन वैटिंग साईड विकाश जैन निवासी अशोकनगर एवं राजू जैन निवासी अशोकनगर के द्वारा वैटिंग साईड की लॉगिन आईडी पासवर्ड देना एवं पैसो का लेनदेन आनलाईन करना बताया है। पुलिस टीम द्वारा सायवर सेल से आनलाइन वैटिंग साईड में संलिप्त अन्य आरोपियो एवं बैंक से आरोपियो के खातो के संबंध मे जानकारी प्राप्त की जा रही है एवं आरोपी शमशाद खान, राजू जैन को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरी कार्रवाई:
दूसरी कार्रवाई शांति नाथ मंदिर के पास की गई है। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रुपयो पैसो प्रलोभन देकर सटटा खिला रहा है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सट्टा काटने वाले आरोपी विनीत पुत्र महेन्द्र कुमार जैन आयु 48 साल निवासी पुराना बाजार अशोकनगर एंव सट्टा लगाने वाले आरोपी सोनू पुत्र मुन्नालाल जैन आयु 44 साल निवासी शांतिनाथ मंदिर के पास अशोकनगर को रंगे हाथो पकडकर आरोपी से सट्टा का लेखाजोखा रखने की तीन रजिस्टर, 4500 रुपए, दो मोबाइल फोन एंव अन्य सट्टा उपकरण जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली अशोकनगर मे आरोपियो के विरुद्ध धारा 4 क पब्लिक मेंवलिंग एक्ट 112 बीएनएस का अपराध पंजीबद्द किया गया है, आरोपी सोनू जैन एंव विनीत जैन को गिरफ्तार किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिह चैहान, प्रआर0 नवल शर्मा, प्रआर0 पंकज तिवारी आर0 महेश बघेल, आर0 अवनीश दोहरे, आर0 देवेन्द्र सेंगर, आर0 विशाल पारदी, आर.0 संदीप, आर0 रविन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
