Spread the love

गुना । गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन मे गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिल बेचने की फिराक में एक शातिर बाईक चोर गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल बरामद की गई है । बीती शाम अशोकनगर रोड पर ग्राम सिंगवासा के पास एक व्यक्ति के चोरी की मोटर साइकिल बेचने की फिराकर में खडे होने की सूचना पर कैंट थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल सिंगवासा पहुंची और मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो वहां पर एक स्पलेंडर मोटर साइकिल के साथ मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति खडा हुआ दिखा, जिसने पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा जिसे घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम शाकिर खान पुत्र गुड्डा खान उम्र 22 साल निवासी नई बस्ती कुशमौदा गुना का होना बताया एवं पुलिस ने उससे गाडी के दस्तावेज मांगे गए तो उसके द्वारा अपने पास कोई दस्ताबेज न होना बताया एवं बताया कि उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त मोटर साइकिल 2-3 महीने पहले राजगढ जिले के कुरावर से चोरी गई थी । इसके अतिरिक्त भी उन दोनों के द्वारा गुना से भी 03 मोटर साइकिलें चोरी की गई हैं जो बेचने के लिए उसके साथी के पास हैं । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी शाकिर खान के कब्जे से चोरी की उक्त मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं जिसके विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 914/25 धारा 303(2), 317 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई है एवं जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है । साथ ही प्रकरण में बरामद मोटर साइकिल के राजगढ जिले से चोरी होने संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है । केंट थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव एवं आरक्षक महेन्द्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *