छतरपुर | पुलिस ने बताया कि बीते रोज पुलिस को सुनाटी रोड पर एक व्यक्ति के अवैध कट्टा लिए अपराध करने के आशय से घूमने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी लगते ही पुलिस संबंधित स्थान पर पहुंची। तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज पिता रामनाथ रैकवार निवासी मचा नौगांव बताया।
