
विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता सहित नशा मुक्ति का संकल्प
छिंदवाड़ा – सोमवार को नगर पालिक निगम कमिश्नर चंद्रप्रकाश राय के कुशल मार्गदर्शन में राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में स्वच्छता अभियान सहित नशा मुक्त हो भारत अपना के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन रहे एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर अस्मिता मुंजे ने की, जिसके साथ प्रोफेसर अनिता मिश्रा, खेल अधिकारी अजय सिंह ठाकुर एवं प्रमोद झाड़े सहित बड़ी संख्या में गुरुजन एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
सभी को स्वच्छता दूत अंकिता सोनी ने गीला कचरा – सुखा कचरा सहित 4 विंग की जानकारी देकर स्वच्छता महुआ ऐप डाउनलोड कराया, इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर छिंदवाड़ा बनाने एवं ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने नशा मुक्त हो भारत अपना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन खेल अधिकारी अजय सिंह ठाकुर एवं स्वच्छता टीम की ओर से देव पाठक ने सफल आयोजन के लिए कन्या महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
