Spread the love

शिक्षक भूपेंद्र जैन की पहल बच्चो में उत्साह
दमोह ! शासकीय प्राथमिक शाला सिमरी राजाराम में नवरात्रि के पर्व के उपलक्ष में शाला के विद्यार्थियों द्वारा गरबा नृत्य का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया पश्चात सभी गरबा नृत्य में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षक भूपेंद्र जैन,सुनीता सोनी द्वारा तिलक एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया संगीत मय गरबा महोत्सव में कक्षा 1 से 5 तक के लगभग चालीस विद्यार्थियों ने भाग लिया, पूर्व में भी शिक्षक भूपेंद्र जैन द्वारा शाला में कृष्ण जन्माष्टमी गांधी जयंती खेल दिवस बीर बाल दिवस रानी अवंती बाई जन्म जयंती तारण जयंती , बच्चो के जन्मदिन ,महापुरुषों की जयंती एवं विभिन्न भारतीय त्योहारों के उपलक्ष में कई आयोजन करवाते आ रहे है शाला परिवार से श्रीमती सुनीता सोनी शीला कटारे का भी सहयोग रहा उक्त कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण भी किए गए ,आयोजन का सफल संचालन भूपेंद्र जैन द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *