Spread the love

दमोह : दमोह को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल के तहत स्वच्छता श्रमदान अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखना और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। पिछले 18 सप्ताह से प्रत्येक सप्ताह रविवार को प्रात: दो घंटे के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और व्यापारिक संगठनों के सदस्यों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में श्रमदान किया जा रहा है। इसके माध्यम से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, पार्कों और बाजारों की साफ-सफाई की जाती है, जिससे नगर की स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इसी के तहत आज बड़ी देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा नवरात्रि के शुभ अवसर पर बड़ी देवी जी के मंदिर पर सफाई से बड़ा सौभाग्य हमें कुछ और नहीं मिल सकता था, आज सभी सफाई के साथी यहां पर जुटे हैं, मंदिर परिसर के बाहर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सफाई का कार्यक्रम किया है। उन्होंने कहा यह सभी इन्हीं की प्रेरणा से हो रहा है, इसमें सभी लोग जुड़े। उन्होंने कहा मंदिर परिसर में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आते हैं, सभी से आग्रह है कि यहां आस-पास गंदगी ना फैलाएं, कचरा ना डालें, कचरे के लिए जो निर्धारित स्थान है वहीं पर कचरा डालें।

            अभिलाष पांडे ने कहा हम सभी ने कलेक्टर सर के निर्देशानुसार बड़ी देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया है। नवरात्रि में यहां पर बहुत भीड़ होती है, स्वच्छता अभियान के माध्यम से सभी को जागरुक कर सकें, इसलिए यहां पर सफाई अभियान चलाया है। एम.एस.डब्ल्यू. की छात्रा स्नेहा चौहान ने कहा स्वच्छता अभियान के तहत आज हम सभी ने बड़ी देवी मंदिर में साफ सफाई की है। अंजली पाठक ने कहा यहां पर जन अभियान परिषद के उपलक्ष में उपस्थित होकर साफ-सफाई अभियान में शामिल हुई हूं। उन्होंने सभी से सफाई रखने हेतु आग्रह किया है।जन अभियान परिषद से खुशी शुक्ला ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा सभी जगह साफ-सफाई रखें, यह सभी के लिए अच्छा होगा। सफाई अभियान के तहत आज अभी बड़ी देवी मंदिर परिसर में सफाई की है। जन अभियान परिषद से हेमलता अठ्या ने कहा बड़ी देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सहयोग करके मंदिर परिसर को साफ एवं स्वच्छ करने में अपनी सहभागिता निभाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *