Spread the love

नवथल/सौसर – दीपों के पर्व पर जब शहरों में रौशनी जगमगा रही थी, उसी समय ग्राम नवथल (वनग्राम), तहसील सौसर में प्रयास संगठन, सौसर एवं प्रकाश भाऊ हेल्प ग्रुप, पांढुर्णा द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य संपन्न किया गया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगठन ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ग्राम नवथल के जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ वस्त्र एवं मिठाई वितरित किए।

कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ियाँ और सलवार-सूट, पुरुषों को पैंट-शर्ट, टी-शर्ट, जीन्स, बच्चों के लिए टी-शर्ट, पैंट, फ्रॉक एवं लेगिंग्स के साथ-साथ कुछ ज़रूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। इस सेवाभावी पहल से गांव के सभी परिवार लाभान्वित हुए। इस सेवा कार्य में ग्राम नवथल के सरपंच श्री राधेश्याम इवनाती जी एवं ग्राम खुटामा के सभी पंच की विशेष उपस्थिति और सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं।”

टीम ने गांव के हर घर में जाकर गृहिणियों को साड़ी एवं मिठाइयाँ भेंट कीं, जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर दीपावली की सच्ची खुशी झलकती दिखी। प्रयास संगठन के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार गुजर (विश्वकर्मा) ने कहा कि,“हमारा उद्देश्य यही है कि दीपावली केवल एक पर्व न होकर उन वंचित परिवारों के जीवन में भी उजाला लेकर आए जो आज भी समाज की मुख्यधारा से दूर हैं। जब तक जीवन है, हम समाज के हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य करते रहेंगे।”इस अवसर पर प्रयास संगठन के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार गुजर (विश्वकर्मा) , संस्थापक सदस्य श्री अशोक कुमार भुसारीजी , संरक्षक एडवोकेट पुरी साहब , नगर संयोजक निलेश जी खंडाईत , जिला संयोजक डॉ रामचंद्र जी कोठे, अनिल जी बोबडे , निलेश जी गाडगे,सतीश बंदेवार सर ,उत्तम जी बोकडे, मनीष (पिंटू )श्रीखंडे, जितेंद्र गुजर , गणेश गौतम , हिमांशु वानखेडे , गौरव बेलसरे, प्रतिभा ताई बेलसरे आदि सभी प्रयास संगठन के सदस्य उपस्थित रहे |
यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रयास संगठन हर वर्ष ग्रामीण सुदूर क्षेत्र में जाकर लोगों के साथ दीपावली पर्व मानता है और उन्हें मिठाई और कपड़े उपहार स्वरूप भेंट करता है यह कार्य सतत चल रहा है |इस अवसर पर उन्होंने हमारे समस्त सहयोगियों ग्रामवासियों, सरपंचगण एवं तहसील सौसर की जनता को दीपावली एवं धनतेरस की शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *