Spread the love

पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर किए बरामद

नरसिंहपुर। जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 13 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। यह बरामद माल तीन अलग-अलग चोरी के प्रकरणों से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, यह बरामदगी थाना कोतवाली में दर्ज तीन मामलों से जुड़ी है, जिनमें अपराध क्रमांक 355/25, 551/25 और 598/25 शामिल हैं।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यासीन उर्फ आशु पिता तहसीन अली (49 साल, निवासी सुपाताल आजाद नगर पहाड़ी, थाना गढ़ा, जबलपुर) और रंजीत सोनी पिता रविशंकर सोनी (38 साल, निवासी वार्ड नंबर 13, थाना हर्रई, छिंदवाड़ा) के रूप में हुई है।  पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरियों को कबूल किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ अभी जारी है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *