Spread the love

दीपावली पर्व पर खरीदे मिट्टी के दीये

पन्ना। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने रविवार को पन्ना शहर में बाजार का पैदल भ्रमण कर त्यौहार के मद्देनजर आवश्यक प्रबंध का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्राहकों एवं आमजनों से भी उल्लासपूर्वक त्यौहारों को मनाने तथा स्थानीय उत्पादों के क्रय की अपील की गई। अधिकारीद्वय ने माटी शिल्पकारों से मिट्टी की दीये एवं अन्य सजावटी सामग्री खरीदी और पर्यावरण के अनुकूल स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। माटी शिल्पियों को प्रोत्साहित कर आम नागरिकों से भी स्थानीय उत्पादों के क्रय का आह्वान किया। साथ ही कारीगरों से संवाद कर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहूलियत प्रदान करने की बात कही। कलेक्टर ने उत्पादों के विक्रय के बारे में जानकारी ली और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों के क्रय जैसे छोटे प्रयास से इन्हें प्रोत्साहन मिलने के साथ कारीगरों की आजीविका भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एसपीएस बघेल, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा एवं यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *