Spread the love

भाईदूज का दिन मध्यप्रदेश की बहनों के लिए ऐतिहासिक होगा

सरकार के माध्यम से गौशालाओं का संचालन हो रहा है सफल

सागर। भाईदूज का दिन मध्यप्रदेश की बहनों के लिए ऐतिहासिक होगा एवं सरकार के माध्यम से गौशालाओं का संचालन सफल हो रहा है। उक्त विचार मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के पड़रई में श्री राधा रानी गौशाला में गोवर्धन पूजा के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। यह अवसर पर विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री प्रभु दयाल पटेल, श्री मिही लाल अहिरवार, श्री भानु सिंह, श्री अशोक सिंह, श्रीमती मुलाबाई, कलेक्टर श्री संदीप जी आर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिला सदस्य मौजूद थीं। मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि गुरुवार भाईदूज का दिन हमारी माताओं-बहनों के लिए ऐतिहासिक होगा, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमारी बहनों के बैंक खाते में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि हस्तांतरित करेंगे जिससे हमारी बहनों को 1500 रुपए की राशि मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस राशि को आगे 3000 रुपए तक बढ़ाने का वादा किया है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भारत सहित संपूर्ण बुंदेलखंड त्योहारों का देश है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार गौशालाओं के संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर रही है। इसी के माध्यम से यह गौशाला भी अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरी मां भी गोवर्धन बनाती थी और हम सब मिलकर उनकी पूजा करते थे आज हमें अपनी मां की याद ताजा हो गई जब हमने गोवर्धन पूजा की। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार देवउठनी ग्यारस तक चलता है। जिसमें सभी देशवासी उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ रहते हैं और त्यौहार मनाते हैं।

विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती धार्मिक त्योहारों की धरती है यहां प्रकृति की उपासना एवं संस्कृति की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि हमारे देशवासी गंगा, नर्मदा, क्षिप्रा नदी की पूजा करते हैं और हम सभी नदियों को मां का दर्जा देते हैं। विधायक श्री लारिया ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप समूह की महिला सदस्यों द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है, इसी प्रकार महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के सभी कार्य सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता का समाज में सर्वश्रेष्ठ स्थान है हमें उनको संरक्षित और सुरक्षित करने का संकल्प लेना होगा।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी गोवर्धन पूजा कर रहे हैं। उन्होंने नरयावली विधानसभा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसडीएम श्री अमन मिश्रा, श्री एसएन सोनी, श्री प्रभाष मनौतिया, श्री अनूप तिवारी, डॉ बीके शर्मा सहित समूह की महिला सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

मंत्री श्री राजपूत ने गौमाता को घास एवं गुड खिलाया

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कलेक्टर श्री संदीप जी आर के संग नरयावली विधानसभा क्षेत्र की राधा रानी गौशाला में पूरे विधि विधान से गोवर्धन पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने गौ माता को अपने हाथों से घास एवं गुड खिलाया।

मंत्री श्री राजपूत ने विधायक श्री लरिया के साथ स्थानीय उत्पादों का किया निरीक्षण, ली जानकारी

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, कलेक्टर श्री संदीप जी आर के साथ स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली एवं उनका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों के द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की कि हमें प्राकृतिक खेती की और आगे आना चाहिए और अपने खेतों में जैविक खाद का उपयोग भी करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *