
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर। विजयदशमी के पूर्व शहर की सड़कों का सुधार कार्य आवारा मवेशियों की रोकथाम व बंद पडी स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट को पुनः शीघ्र चालू करवाने ज्ञापन।
शहर की चौपट हो चुकी सफाई व्यवस्था, सड़कों का सुधार कार्य, आवारा मवेशियों की रोकथाम, बंद पडी स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट को शीघ्र चालू करवाने की माँग को लेकर 4 सूत्रीय माँगों का ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम जबलपुर एवं केन्टोंनमेंट बोर्ड जबलपुर पर आरोप लगाया कि अरबों रूपयों का सरकारी बजट होने के बावजूद शहरवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शहर की अधिकांश सड़कें खराब स्थिति में है, दिन एवं रात में विचरण करने वाले आवारा मवेशियों के कारण रोजाना दुर्घटनाएँ हो रहीं है, नगर निगम और केंट बोर्ड प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा| अधिकांश स्थानों पर स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट बंद पड़ी हुई है, जिसके कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, अनेंक स्थानों पर स्ट्रीट लाईट बंद होने के कारण शराबखोरी, लूटपाट, एवं छेड़छाड़ की घटना पूर्व में घटित हो चुकी है। दशहरा के पूर्व इन सब समस्यों का समाधान जनहित में किया जाये| इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता ठा. दीपक सिंह राजपूत, अनुज सिंह ठाकुर, आशिष सावले, रिंकू कुश्वाहा, आशीष यादव, राजेश पटेल, अशोक सिंह जादोन सहित अनेंक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे|
