Spread the love

गुना। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर एक अभियान के रुप में कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत गुना रजिस्टार ऑफिस के पास युवकों पर जानलेवा हमले के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटे के भीतर ही प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार 21-22 अक्टूबर 25 की रात फरियादी आलोक सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह सोलंकी निवासी फ्रेण्डस कॉलोनी गुना द्वारा जिला चिकित्सालय गुना में उपचार के दौरान पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि 21 अक्टूबर 25 की रात वह अपने दोस्त जीतू गोस्वामी, संजीव भदौरिया एवं विष्णु यादव के साथ गुना न्यायालय के पीछे रजिस्टार ऑफिस के पास खड़ा था तभी वहां पर प्रवीण गुर्जर, रोनित रघुवंशी, राजा भैया बुन्देला व शेट्टी आए और उसे गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से लुंहागीं, लाठी, लात-घुसों से मारपीट की गई, उसके दोस्त जीतू गोस्वामी, संजीव भदौरिया एवं विष्णु यादव ने उसे बचाया तो इनके द्वारा उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी शरीर में जगह-जगह चोटें आईं है । इस घटना पर से आरोपीगण प्रवीण गुर्जर, रोनित रघुवंशी, राजा भैया बुन्देला व शेट्टी के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 959/25 धारा 109, 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
एसपी श्री सोनी द्वारा घटना को गंभीरता से लेकर प्रकरण के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई, विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपी नरेश यादव का भी शामिल होना पाए जाने प्रकरण में उसे नामजद कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई और जिनकी गिरफ्तारी हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सघन दविशें दीं गई, जिसके परिणाम स्वरुप बीती शाम प्रकरण में तीन आरोपी प्रवीण पुत्र मानसिंह गुर्जर निवासी दुर्गा कॉलोनी गुना, जयप्रताप सिंह उर्फ राजा भैया बुन्देला पुत्र परमाल सिंह चौहान निवासी ग्राम सिरसी जागीर थाना केंट गुना एवं नरेश पुत्र परमशुख यादव निवासी शिवाजीनगर गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जिन्हे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा सउनि बलबीर सिंह, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक लखन किरार, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड़, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक महेन्द्र छारी, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक रवि ओझा, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी एवं आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस की विशेष भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *